Jammu Kashmir के लिए आज भी मौसम विभाग ने जारी किया Alert, जानें आगे कैसा रहेगा Weather

Wednesday, May 06, 2026-10:47 AM (IST)

जम्मू(रोशनी): जम्मू में मंगलवार को दिनभर तेज धूप और गर्मी से बेहाल लोगों को शाम होते-होते मौसम ने बड़ी राहत दी। शाम के समय मौसम ने अचानक करवट बदली और संभाग में काले घने बादल छा गए। देखते ही देखते कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान भी तेज आंधी, हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और बिजली के खंभों, तारों व जर्जर इमारतों से दूर रहने की सलाह दी है।

मंगलवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। जम्मू के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर के अधिकतम तापमान में भी 1.2 डिग्री की गिरावट देखी गई।

मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मई को मौसम सामान्य रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे 6 मई से कृषि गतिविधियां शुरू कर सकते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News