Jammu Police ने दुकानों पर की Raid, दुकानदारों को दी चेतावनी
Tuesday, May 19, 2026-01:07 PM (IST)
बसोहली(सुशील): नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बसोहली के विभिन्न स्थानों पर और अस्पताल के बाहर स्थित कैमिस्ट दुकानों तथा तंबाकू विक्रेताओं की विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना, तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाना तथा दुकानदारों को सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करवाना रहा।
एस.एच.ओ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया गया और दुकानदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए गए। निरीक्षण के दौरान दुकानों के लाइसेंसों की गहन जांच की और यह सुनिश्चित किया कि सभी दुकानें निर्धारित नियमों के तहत संचालित हो रही हैं, साथ ही दुकानों में लगाए गए सी.सी.टी.वी कैमरों की स्थिति की भी जांच की गई।
अधिकारी ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि सभी सी.सी.टी.वी. कैमरे हर समय चालू अवस्था में होने चाहिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा सके और आवश्यकता पड़ने पर रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाई जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
