Jammu Kashmir में कई IAS अधिकारियों के हुए तबादले, पढ़ें List

Tuesday, May 19, 2026-04:51 PM (IST)

जम्मू डेस्क : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस दौरान कई आई.ए.एस. अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा एक जे.के.ए.एस. अधिकारी का भी तबादला कर उन्हें किसी दूसरी पोस्टिंग पर नियुक्त होने के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को समय पर अपनी नई पोस्टिंग पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनके नाम और पोस्टिंग इस प्रकार है –

अनिल बांका (IAS) को फाइनेंस डिपार्टमेंट (वित्त विभाग) के स्पेशल सेक्रेटरी की पोस्ट से हटाकर इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स (उद्योग एवं वाणिज्य), कश्मीर के डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। बता दें कि अनिल बांका ने खालिद मजीद (JKAS) की जगह पर नया स्थान ग्रहण किया है और इस दौरान खालिद मजीद को अगले आदेशों तक सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) में प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है।

महिमा मदन (IAS) को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADC), कठुआ के रूप में नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले महिमा इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट की एडिशनल सेक्रेटरी होने के अलावा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) JaKeGA और डायरेक्टर, डिफेंस लेबर प्रोक्योरमेंट, J&K का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही थीं। जानकारी के अनुसार महिमा ने कठुआ में विश्वजीत सिंह (JKAS) का स्थान लिया है और विश्वजीत सिंह को अगले आदेशों तक सामान्य प्रशासन विभाग में प्रतीक्षा करने के लिए कहा गया है।

आशा चौधरी मल्होत्रा (IAS) को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO), JaKeGA के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही वह अगले आदेश तक डायरेक्टर, डिफेंस लेबर प्रोक्योरमेंट, J&K का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी।

मोहम्मद रैयाज़ (JKAS) फॉरेस्ट, इकोलॉजी एंड एनवायरनमेंट डिपार्टमेंट (वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग) के डिप्टी सेक्रेटरी की जगह अब करनाह-तंगधार के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (SDM), के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News