Jammu में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, अगले 48 घंटे के लिए हीटवेव अलर्ट

Monday, May 25, 2026-01:13 PM (IST)

जम्मू ( रोशनी ) :  जम्मू संभाग में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सोमवार को भी तेज धूप से लोग बेहाल दिखे। दोपहर के समय हालात ऐसे थे मानो आसमान से आग बरस रही हो। ज्यादातर लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अगले दो दिन तापमान और बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को और अधिक गर्मी झेलनी पड़ेगी।

विभाग के अनुसार आज जम्मू का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड किया गया। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग की सलाह  

1. 26 और 27 मई के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
2. लोगों को दोपहर के समय तेज धूप में बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
3. अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ पीते रहें।
4. बुजुर्गों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News