Jammu Kashmir: बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर, मंजर देख लोग सन्न
Friday, Apr 10, 2026-12:18 PM (IST)
आर.एस.पुरा (मुकेश): आर.एस.पुरा क्षेत्र के चौहाला मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब ओवरटेक करते समय एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन करीब आधे घंटे तक सड़क पर ही खड़े रहे, जिससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हादसे के बाद मौके पर काफी हंगामा देखने को मिला। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम को खुलवाकर यातायात को सामान्य किया गया। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, बस चालक ने कथित रूप से शराब का सेवन किया हुआ था और तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान बस और ट्रक आपस में टकरा गए। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार के जानी या माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
