Jammu Kashmir के इस इलाके में आग का तांडव, चपेट में आया घर जलकर खाक
Thursday, Apr 02, 2026-12:20 PM (IST)
बारामूला (रेजवान मीर) : जिले के एक घर में भयानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, कावहर बाला क्षेत्र में आज एक भीषण आग की घटना में अब्दुल हमीद फामदा के परिवार का घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

आग लगने के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की भरपूर कोशिश की। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर एंड इमरजेंसी विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, इस हादसे में घर पूरी तरह नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार के लिए तत्काल राहत और मुआवजे की मांग की है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
