Jammu Kashmir: आर.एस. पुरा के इस Main Road पर लोगों पर मंडरा रहा खतरा, पढ़े पूरा मामला
Saturday, Apr 04, 2026-12:40 PM (IST)
जम्मू (मुकेश रैणा) : आर.एस.पूरा के लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, आर.एस.पुरा क्षेत्र के गांव चक्क शियां से डबलहार को जोड़ने वाली सड़क की खराब हालत के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियां हो रही हैं।

बता दें कि, यह सड़क बॉर्डर क्षेत्र से जम्मू जाने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन चलते हैं। स्थानीय समाज सेवक सतपाल मंडी समेत अन्य लोगों का कहना है कि क्षेत्र की अन्य सड़कों का निर्माण और मरम्मत हो चुकी है, लेकिन इस महत्वपूर्ण सड़क की अब तक कोई सुध नहीं ली गई है। हल्की बारिश के बाद सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचा जा सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
