जम्मू-कश्मीर की Mughal Road को लेकर ताजा Update, घर से निकलने से पहले पढ़ें खबर
Friday, Apr 03, 2026-08:49 PM (IST)
शोपियां ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में ताजा बर्फबारी की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मुगल रोड पर ताजा बर्फबारी की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं शोपियां में भारी बारिश जारी है। इस बीच, कश्मीर प्रशासन ने हर जिले में Alert जारी किया है। लोगों से पहाड़ी इलाकों में जाने से बचने को कहा गया है। क्योंकि प्रशासन ने एवलांच और लैंडस्लाइड की एडवाइज़री जारी की है। गौरतलब है कि इस समय कश्मीर घाटी के सभी ज़िलों में भारी बारिश जारी है। जिसकी वजह से तापमान में काफ़ी गिरावट आई है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर की मुगल रोड मुख्य रोड हो जो कई इलाकों को आपस में जोड़ती है। जब जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होती है तो यह मुख्य मार्ग कई दिनों तक बंद रहता है। यह सड़क पीर पंजाल पहाड़ियों के बीच से होकर गुजरती है और जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोड़ती है।


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
