जम्मू-कश्मीर के इस नेशनल हाईवे पर यातायात पूरी तरह बंद! अभी-अभी आई Update

Thursday, Mar 26, 2026-05:03 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर डेस्क (तनवीर सिंह): जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे (NH-44) पर भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बंद हो गया है। यह घटना रामबन जिले के चंदरकोट पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले करोल इलाके में हुई है, जहां सड़क पर बड़े-बड़े पत्थर गिरने से दोनों तरफ की लेन अवरुद्ध हो गई हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, करोल ब्रिज और चंदरकोट के बीच पहाड़ से भारी मात्रा में पत्थर और मलबा गिर गया है। इसके चलते जम्मू से रामबन, बनिहाल और श्रीनगर जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। वहीं, श्रीनगर से जम्मू की ओर आने वाला यातायात भी बंद कर दिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि सड़क को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है और हाईवे को जल्द बहाल करने की कोशिश की जा रही है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा करने से पहले ट्रैफिक की ताजा जानकारी जरूर लें और अफवाहों पर ध्यान न दें।

ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर:

  • टीसीयू जम्मू: 0191-2459048, 0191-2740550, 9419147732, 103
  • श्रीनगर: 0194-2450022, 2485396, 18001807091, 103
  • टीसीयू रामबन: 9419993745, 1800-180-7043

प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि हाईवे पूरी तरह बहाल होने तक अपनी यात्रा की योजना सोच-समझकर बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

VANSH Sharma

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News