मौसम विभाग का Alert: जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी
Tuesday, Mar 24, 2026-10:13 AM (IST)
जम्मू डेस्क: जम्मू कश्मीर के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। विभाग के अनुसार आज जम्मू का अधिकतम तापमान 29 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई है। इसके साथ ही श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज (24 मार्च) और कल (25 मार्च) जम्मू-कश्मीर में मौसम सामान्य रहेगा। हालांकि, 26 मार्च को पूरे जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस अलर्ट के दौरान जम्मू क्षेत्र में हल्की बारिश, जबकि कश्मीर में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अलर्ट के दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। किसानों और कृषि गतिविधियों में लगे लोगों को सलाह दी गई है कि आज और कल सामान्य काम जारी रखें, लेकिन 26 मार्च को कृषि संबंधी गतिविधियां स्थगित कर दें।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आ रहा है। लोगों को सतर्क रहने और खासकर पहाड़ी इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। वहीं आपको बता दें कि, जहां जम्मू में मंगलवार को मौसम पूरी तरह साफ और सुहावना है वहीं देर रात हुई हल्की बारिश के बाद ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। सुबह मौसम साफ होने के कारण सूर्य के दर्शन भी जल्दी हो गए और धूप खिली रही।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
