जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, गांधीनगर में दिखा देशभक्ति का जोश
Saturday, Aug 08, 2026-03:33 PM (IST)
जम्मू (संजीव) : केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरशोर से जारी है। सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू में उप-मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी मुख्य समारोह में मुख्यातिथि रहेंगे और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से कहा गया है कि वे स्वतंत्रता दिवस समारोहों में हिस्सा लें।
शैक्षणिक संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोहों की तैयारियां जोरों पर हैं। परेड में भाग लेने वाले स्कूली विद्यार्थियों की रिहर्सल अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। शुक्रवार को गांधीनगर स्थित राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों ने रिहर्सल में जोर-शोर से भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल की वाइस प्रिंसीपल नीलम शर्मा ने बताया कि हर साल स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में स्कूल के विद्यार्थियों का दल हिस्सा लेता हैं और पिछले साल स्कूल का दल प्रथम स्थान पर रहा।
वहीं भाजाप की तरफ से स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी की तरफ से लोगों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने की अपील की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
