Jammu Kashmir के इस इलाके में खिसकी धरती, Main मार्ग बंद
Monday, Apr 06, 2026-03:16 PM (IST)
बारामुल्ला ( रेज़वान मीर ) : बारामुल्ला जिले के खानपोरा क्वारी इलाके से लैंडस्लाइड की खबर सामने आई है, जिसने स्थानीय लोगों और यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों से मिट्टी, पत्थर और मलबा अचानक सड़क पर आ गिरा, जिससे मार्ग बाधित हो गया।
इस घटना के चलते यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
