Kashmir में बादल फटने से हड़कंप, बेबस-लाचार हुए लोग, लगातार दी जा रही चेतावनी

Thursday, Aug 06, 2026-03:50 PM (IST)

बडगाम ( मीर आफताब ) : पूरे जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते कश्मीर के कई हिस्सों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के राययार-दूधपथरी इलाके में भारी बारिश के बाद बादल फटने की घटना सामने आई है। मौसम की इस अचानक बदली स्थिति के कारण स्थानीय जलधाराओं में पानी का बहाव तेजी से बढ़ गया है, जिस कारण इलाके के लोगों में चिंता का माहौल है, जबकि अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जानकारी के अनुसार इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति को बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है, जबकि एहतियात के तौर पर नुकसान का आकलन करने वाली टीमों को तैनात किया जा रहा है।

इस बीच, प्रशासन ने निवासियों और पर्यटकों को भी सतर्क किया है और नालों, जलधाराओं और अन्य जोखिम वाले इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News