Rajouri में Students को पढ़ाया गया Traffic Rules का पाठ, अधिकारियों ने बताए जरूरी नियम

Saturday, Oct 03, 2026-05:24 PM (IST)

राजौरी ( शिवम ) :   यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को HEM कॉलेज ऑफ एजुकेशन थंडीकस्सी में यातायात जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन SSP ट्रैफिक रूरल जम्मू फारूक कैसर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान DSP ट्रैफिक राजौरी-पुंछ एजाज अहमद, DTI राजौरी हबीब पठान तथा राजकीय बॉयज मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल राजौरी के प्रधानाचार्य मुस्लिम वानी मौजूद रहे। 

अधिकारियों ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों एवं मानदंडों का पालन करने, वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा जिम्मेदारी के साथ यातायात व्यवस्था में सहयोग देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News