Rajouri Traffic Police ने बाइक चालक को रोक सिखाया सबक, वाहन चालकों को दी चेतावनी
Saturday, Oct 03, 2026-12:00 PM (IST)
राजौरी(शिवम बक्शी): राजौरी में यातायात नियमों के पालन को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
एस.एस.पी. ट्रैफिक रूरल फारूक कैसियर के निर्देशों तथा डी.एस.पी. ट्रैफिक एजाज चौधरी की देखरेख में डी.टी.आई. राजौरी हबीब पठान ने एक बाइक सवार युवक को रोककर यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान बाइक चालक को सुरक्षित वाहन चलाने, हेलमेट पहनने तथा सड़क पर अन्य यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस ने इस अभियान दौरान स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
