दशकों से परेशानी उठा रहे Rajouri के लोग, प्रशासन से की मांग

Sunday, Oct 04, 2026-04:39 PM (IST)

राजौरी ( अमित शर्मा ) :   राजौरी शहर में करीब तीन दशक पहले निर्मित एक प्रमुख नाला लंबे समय से उचित रखरखाव और मुरम्मत के अभाव में बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाले की नियमित सफाई, गाद निकालने, मुरम्मत और अपग्रेडेशन को लेकर वर्षों से कोई बड़ा कार्य नहीं किया गया है। समय के साथ यह नाला शहर के कचरे के लिए प्रमुख डंपिंग प्वाइंट बन गया है। नाले के अंदर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही है। आसपास रहने वाले लोगों को गंदगी और दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं इससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद इसका स्थायी समाधान नहीं किया गया। विशेष रूप से बारिश के दौरान नाले में जमा कचरा और गाद जल निकासी व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन सकते हैं।

इस समस्या को लेकर राजौरी के जिला मजिस्ट्रेट/उपायुक्त (DC) और विधायक से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है। मांग की गई है कि संबंधित विभागों को निर्देश देकर नाले के व्यापक अपग्रेडेशन और रीमॉडलिंग के लिए Detailed Project Report (DPR) तैयार करवाई जाए तथा इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू किया जाए।

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि इस लंबे समय से चली आ रही समस्या को गंभीरता से लेते हुए नाले की सफाई, मुरम्मत और स्थायी समाधान की दिशा में जल्द कार्रवाई करेंगे, लेकिन सवाल अभी भी बरकरार है कि दशकों से चली आ रही इस समस्या का स्थायी समाधान आखिर कब होगा?

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News