राजनाथ सिंह ने लेह में सैनिकों के साथ मनाई होली, लद्दाख को ‘वीरता की राजधानी'' बताया

3/25/2024 2:36:02 PM

लेह/जम्मू: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह क्षेत्र में सैनिकों के साथ रंगों का त्यौहार होली मनाया। इस अवसर पर सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे भी मौजूद थे।
रक्षा मंत्री ने सैनिकों को गुलाल लगाकर होली की बधाई देने के उपरांत दुर्गम इलाके और कठोर मौसम में मातृभूमि की रक्षा करने के लिए सैन्य जवानों की वीरता और बलिदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात सैनिकों की सकारात्मक प्रतिबद्धता शून्य से कम तापमान से भी ज्यादा मजबूत होती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि जैसे दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी है, मुंबई वित्तीय राजधानी है और बेंगलुरु प्रौद्योगिकी राजधानी है उसी प्रकार लद्दाख भारत की ‘वीरता और बहादुरी की राजधानी’है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पूरा देश सुरक्षित महसूस करता है क्योंकि हमारे बहादुर सैनिक सीमाओं की हिफाजत कर रहे हैं। हम प्रगति कर रहे हैं और खुशहाल जी रहे हैं क्योंकि हमारे मुस्तैद सैनिक सीमाओं पर तैयार खड़े हैं। प्रत्येक नागरिक को सशस्त्र बलों पर गर्व है। वे अपने परिजनों से दूर रहते हैं ताकि हम अपने परिवारों के साथ होली और अन्य त्यौहार शांतिपूवर्क मना सकें। राष्ट्र सदैव हमारे सैनिकों का ऋणी रहेगा तथा उनका साहस और बलिदान हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

ये भी पढ़ेंः- 2003 में कश्मीरी पंडितों की हत्या, नदीमार्ग नरसंहार की चीखें अभी भी हवा में गूंजती हैं

राजनाथ सिंह ने इस अवसर पर जोर देकर कहा कि उन्होंने सैनिकों के साथ एक दिन पहले होली मनाने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना है कि त्यौहारों को सबसे पहले देश के रक्षकों के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने तीनों सेनाओं के प्रमुखों से सैनिकों के साथ एक दिन पहले त्यौहार मनाने की नई परंपरा स्थापित करने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि कारगिल की बर्फ से ढकी पहाड़ियों पर, राजस्थान के तपते मैदानों पर और गहरे समुद्र में स्थित पनडुब्बियों में तैनात सैनिकों के साथ मिलकर उत्सव मनाना हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग बन जाना चाहिए।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News