Train में सफर करना अब होगा महंगा ! Railway ने बढ़ा दिया किराया, जानें किस Train का कितना हुआ Rent
Friday, Jul 04, 2025-03:19 PM (IST)

जम्मू : रेल मंत्रालय ने यात्री सेवाओं की वित्तीय स्थिरता और किराया ढांचे को सरल बनाने के उद्देश्य से पैसेंजर ट्रेनों के मूल किराये में बदलाव किया है। यह संशोधित किराया इंडियन रेलवे कॉन्फ्रेंस एसोसिएशन (आई.आर.सी.ए.) की नई किराया तालिका के अनुसार लागू होगा।
- सबअर्बन यात्राओं (सीजन टिकट सहित) के किराए में कोई बदलाव नहीं।
- नॉन-ए.सी. साधारण ट्रेनों में :
सेकंड क्लास में आधा पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी इस तरह से रहेगी (500 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं, 501-1500 किमी के लिए रू 5/-, 1501-2500 किमी के लिए रू 10/-, 2501-3000 किमी के लिए रू15/- की बढ़ोतरी)।
स्लीपर क्लास व फस्र्ट क्लास में 0.5 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी।
- मेल/ एक्सप्रेस ट्रेनों में, नॉन.ए.सी.
सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास व फस्र्ट क्लास -सभी में एक पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी।
- ए.सी. क्लास में (मेल/एक्सप्रेस)
एसी चेयर कार, एसी 3-टियर, 3. इकोनॉमी, ए सी 2. टियर, ए सी फस्र्ट, एग्जीक्यूटिव क्लास - सभी में 2 पैसा प्रति किमी की बढ़ोतरी की गई है।
- प्रीमियम व स्पेशल ट्रेनों (राजधानी, शताब्दी, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, आदि) पर भी नई किराया दरें लागू होंगी।
- रिजर्वेशन फीस, सुपरफास्ट सरचार्ज व अन्य शुल्क में कोई बदलाव नहीं गया है।।
-जी.एस.टी मौजूदा नियमों के अनुसार लागू रहेगा।
- 1 जुलाई 2025 से बुक हुए टिकट पर ही नया किराया लगेगा, पहले बुक टिकट पर असर नहीं होगा।
रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को नई किराया दरें लागू करने और स्टेशन पर डिस्प्ले अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here