Silver Crash Alert: तेज गिरावट ने बढ़ाई बेचैनी, क्या 2 लाख से भी कम होगी कीमत ? जानें...

Monday, Feb 02, 2026-06:43 PM (IST)

जम्मू डेस्क :  29 जनवरी को MCX पर चांदी ने 4.20 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन सिर्फ 4 दिन से भी कम समय में इसकी कीमतें तेजी से गिर गईं। सोमवार तक चांदी अपने ऊपरी स्तर से करीब 46% टूट चुकी है, जो पिछले 50 सालों की सबसे तेज गिरावट मानी जा रही है। महज 70–80 घंटों में चांदी करीब 2 लाख रुपए सस्ती हो गई। कीमत 4.20 लाख से गिरकर लगभग 2.25 लाख रुपए प्रति किलो तक आ गई, जिससे निवेशक हैरान रह गए।

सोमवार को MCX पर चांदी करीब 32,000 रुपए गिरकर 2.35 लाख रुपये पर ट्रेड कर रही थी।

आगे क्या?

अगर गिरावट जारी रही तो चांदी 2 लाख रुपये से नीचे भी जा सकती है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें 50% तक की गिरावट भी संभव है।

गिरावट की वजहें

गोल्ड-सिल्वर रेश्यो का बढ़ना
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के संकेत न मिलना
डॉलर का मजबूत होना
वैश्विक तनाव में कमी

निवेशकों के लिए सलाह

जब तक अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं बदलते, चांदी में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। निवेशकों को फिलहाल सावधान रहने की जरूरत है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News