J&K में मौसम का ''येलो अलर्ट''... इन दिनों के लिए बारिश व बर्फबारी सहित तेज हवाओं की चेतावनी
Wednesday, Mar 25, 2026-11:49 AM (IST)
जम्मू ( रोशनी ) : जम्मू संभाग में बुधवार सुबह मौसम पूरी तरह साफ रहा। सुबह के समय लोगों को सूर्य देव के दर्शन आसानी से हो गए और दिन भर धूप खिली रही। पूरे जम्मू क्षेत्र में मौसम साफ बना हुआ है, जबकि कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को भी दोनों संभागों में मौसम मुख्य रूप से साफ ही रहेगा। हालांकि मार्च के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। 28, 29 और 30 मार्च को जम्मू-कश्मीर के दोनों संभागों में मौसम खराब होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने इस बदलाव को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। अलर्ट के दौरान जम्मू में हल्की बारिश के साथ कुछ जगहों पर बर्फबारी हो सकती है, जबकि कश्मीर में बारिश के साथ ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की उम्मीद है। दोनों संभागों के कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है।
किसानों के लिए विशेष सलाह जारी की गई है। मौसम विभाग ने किसानों से कहा है कि वे 26 मार्च और 29 से 31 मार्च तक अपनी कृषि गतिविधियों को स्थगित रखें ताकि फसलों को नुकसान न पहुंचे। इसी के साथ यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग ने 29 से 31 मार्च तक यात्रा करने वालों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और यात्रा का प्लान सावधानीपूर्वक बनाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
