Weather Alert: मौसम में आज के लिए ऑरेंज अलर्ट! क्या कल भी हालात रहेंगे खराब ? पढ़ें...
Friday, Mar 20, 2026-10:27 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज आज भी खराब बना हुआ है। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसके तहत विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ छींटे और तेज हवाओं की संभावना है। जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कश्मीर घाटी में हल्की बारिश और ऊंचे पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज तेज हवाएं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इस दौरान गरज-चमक और ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है। शुक्रवार को जम्मू में सुबह के समय जम्मू में हलके बादल छाए रहे और हवाएं चलती रहीं, हालांकि कुछ देर के लिए सूर्य देव के दर्शन हुए।
किसानों के लिए महत्वपूर्ण सलाह जारी की गई है कि वे आज यानी 20 मार्च को कृषि गतिविधियां स्थगित रखें, क्योंकि खराब मौसम से फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 21 मार्च से मौसम में सुधार होगा और बादल छंटने के साथ बारिश-बर्फबारी की गतिविधियां कम हो जाएंगी, जिसके बाद किसान अपनी कृषि कार्य सामान्य रूप से शुरू कर सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
