जम्मू-कश्मीर को रेलवे बजट में ऐतिहासिक सौगात, केंद्र ने किया बड़ा ऐलान
Tuesday, Feb 03, 2026-06:36 PM (IST)
जम्मू (मगोत्रा): केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक रेलवे बजट की घोषणा की है। यह घोषणा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में की गई। उन्होंने कहा कि इस बजट से कश्मीर घाटी में रेल कनेक्टिविटी, सुरक्षा और विकास को नई गति मिलेगी।
केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत जम्मू-कश्मीर में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1086 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश को 2911 करोड़ रुपये और पंजाब को 5673 करोड़ रुपये दिए गए हैं। यह आवंटन सरकार की रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जम्मू-कश्मीर के मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए। इस दौरान जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल भी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वर्ष 2025 में जम्मू-कश्मीर में हुए ऐतिहासिक रेलवे कार्यों पर प्रकाश डाला और आने वाले समय में प्रस्तावित नई परियोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र में यातायात, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने कहा कि रेलवे का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने के साथ-साथ विकास और आर्थिक मजबूती का माध्यम बनना है। सभी मौसम में चलने वाली यह रेल सेवा कश्मीर घाटी की आर्थिक जीवनरेखा साबित होगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
