भारतीय रेल का ''मिशन जम्मू-कश्मीर'': वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में Ashwini Vaishnaw का बड़ा ऐलान, पढ़ें...

Monday, Feb 02, 2026-08:11 PM (IST)

जम्मू ( तनवीर ) :   केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट 2026-27 के तहत जम्मू-कश्मीर में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बड़ी और दूरदर्शी घोषणाएं कीं। यह कॉन्फ्रेंस वर्चुअल माध्यम (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) से की गई, जिसमें जम्मू-कश्मीर की मीडिया के प्रतिनिधि और मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार व वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल वरिष्ठ उपस्थित रहे।

केंद्रीय रेल मंत्री ने रेल बजट में जम्मू कश्मीर को लगभग 1086 करोड़ व हिमाचल को 2911 करोड़, पंजाब क़ो 5673 करोड़ आवंटित किया है। जो राज्य में रेल इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी को मजबूत करने के प्रति सरकार की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

  माननीय केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने जम्मू-कश्मीर में साल 2025 में हुए, ऐतिहासिक कार्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही केन्द्रीय रेल मंत्री ने आने वाले समय में जम्मू-कश्मीर में परियोजनाओं के बारे में बताया। 

PunjabKesari
                 
प्रेस कॉन्फ्रेंस की समाप्ति पर जम्मू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्विवेक कुमार ने कहा, " रेलवे की प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर को न केवल भारत के बाकी हिस्सों से जोड़ना है, बल्कि विकास, पर्यटन और रोजगार के लिए रेल को मुख्य माध्यम बनाना है। सभी मौसम में काम करने वाली यह रेल प्रणाली घाटी की आर्थिक जीवनरेखा बनेगी।"

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News