Katra-Srinagar: मात्र 45 रुपए किराये में चली Train, जानें क्या-क्या मिल रही सुविधाएं...

Wednesday, Feb 11, 2026-03:32 PM (IST)

जम्मू  (मगोत्रा) :   उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए, विभिन्न विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि को समय समय पर बढ़ाया गया हैं। एक बार फिर यात्रियों को सुविधा प्रदान कराते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल के नेतृत्व में विशेष ट्रेन संख्या 04688/ 04687 ( बडग़ाम - बनिहाल ) की ट्रेन सेवा यात्रा का विस्तार किया गया है, यह ट्रेन बनिहाल की बजाय श्री माता वैष्णो देवी कटरा रेलवे स्टेशन तक जाएगी।

 यह ट्रेन बनिहाल से सुबह 10.10 पर रवाना होकरए दोपहर में 1 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। मार्ग में बनिहाल के बाद खारी, सुबंर, संगलदान, सावलकोट, दुगा, बक्कल, रियासी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं वापसी में आने वाली विशेष ट्रेन की समय सारिणी पर बात करें तो, वापसी में विशेष ट्रेन संख्या 04687 श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से दोपहर में 01.45 पर रवाना होकर शाम को 05.30 बजे बनिहाल पहुंचेगी। आगे कि यात्रा बनिहाल से बडग़ाम के बीच ट्रेन अपने मौजूदा समय पर यथावत चलेगी। इसमें कोई भी परिवर्तन नहीं किया गया है। ठहराव कटरा से बनिहाल के बीच ट्रेन संख्या 04688 के समान ही रहेंगे।

PunjabKesari

इसी पर आज यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर के लिए निकली है जिसमें यात्रा कर रहे यात्रियों में काफी उत्साह देखा गया है। यात्री 45 रुपए में कश्मीर पहुंच पाएंगे। यात्रियों के ट्रेन में काफी सहूलियतें मिल रही हैं। बता दें कि जून 2025 में प्रधानमंत्री द्वारा कटरा से श्रीनगर के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई थी। यह ट्रेन महंगी होने या टिकट वेटिंग में होने के कारण यात्रियों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।  

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने बताया, कि इस विशेष ट्रेन की सेवा को विस्तारित करते हुए, बनिहाल की जगह श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बडगाम से कटरा तक स्थानीय लोगों व पर्यटकों को का आवागमन सुविधाजनक हो सके, साथ ही कश्मीर तक कनेक्टिविटी और बेहतर हो सके। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News