Katra में शुरू हुआ 3 दिवसीय Aghar Jitto Mela, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, Jun 29, 2026-12:57 PM (IST)

कटड़ा(अमित शर्मा): बाबा अघार जित्तो की पावन भूमि पर आयोजित तीन दिवसीय अघार जित्तो मेला-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जिला उपायुक्त रियासी कुमार अभिषेक ने विधिवत उद्घाटन कर मेले का आगाज़ किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर जिला उपायुक्त ने कहा कि बाबा अघार जित्तो मेला क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक एवं लोक परंपराओं का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत करते हुए मेले के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की ओर से किए गए व्यापक प्रबंधों की जानकारी दी।

PunjabKesari, Aghar Jitto Mela in Katra

तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक ग्रामीण मेला, विशाल दंगल, स्थानीय हस्तशिल्प एवं उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ-साथ विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियां मुख्य आकर्षण रहेंगी।

मेले के पहले दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, जबकि श्रद्धालुओं ने बाबा अघार जित्तो के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

कटड़ा में आयोजित यह अघार जित्तो मेला आगामी तीन दिनों तक श्रद्धा, संस्कृति और लोक परंपराओं का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News