बडगाम से श्री माता वैष्णो देवी Katra के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या में बदलाव, पढ़ें खबर

Friday, Oct 16, 2026-07:34 PM (IST)

जम्मू (तनवीर ) :  यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने कुछ बदलाव किया है। बता दें कि रेलवे ने बडगाम - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन के संचालन में केवल ट्रेन नंबर परिवर्तन किया है।
जिसके तहत ट्रेन संख्या 04688/04687 बड़गाम - श्री माता वैष्णोदेवी कटरा -बडगाम स्पेशल अब नियमित ट्रेन संख्या 14688/14687 बडगाम - श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा - बडगाम एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। यह नया ट्रेन नंबर दिनांक 19 अक्टूबर से प्रभावी होगा। ट्रेन के समय, ठहराव, कोच संरचना और मार्ग में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल ट्रेन नंबर बदला गया है।

मुख्य विशेषताएं:

- पुराना नंबर: 04688/04687
- नया नंबर: 14688/14687
- आवृत्ति में बढ़ोतरी: यह ट्रेन सप्ताह के सभी दिन (प्रतिदिन) चलेगी, रविवार को छोड़कर। 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे नए ट्रेन नंबर से अपनी यात्रा की योजना बनाएं और अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 या NTES ऐप देखें।
 


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News