Railway का अहम ऐलान! जालंधर कैंट सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी स्पेशल Train, जानिए पूरा शेड्यूल
Thursday, Jun 25, 2026-08:49 PM (IST)
जम्मू ( तनवीर ) : गर्मियों के मौसम में रेल यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए, उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से खड़गपुर के लिए एक विशेष एकतरफा आरक्षित ट्रेन संख्या 04648 संचालित की जाएगी। यह ट्रेन पूर्ण रूप से आरक्षित होगी और 26 जून 2026, शुक्रवार को रात 21:30 बजे शहीद कैप्टन तुषार महाजन स्टेशन से प्रस्थान कर 28 जून 2026 को दोपहर 12:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 21 कोचों के साथ संचालित की़ जाएगी।
ट्रेन मार्ग में जम्मू तवी, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सुल्तानपुर जंक्शन, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुड़ा और मिदनापुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस विशेष ट्रेन के प्रमुख लाभ:
यह विशेष ट्रेन गर्मियों की छुट्टियों में जम्मू-कश्मीर से पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत देगी। पूर्ण आरक्षित होने के कारण यात्रियों को बिना टिकट या वेटिंग लिस्ट की चिंता किए सीट मिलेगी, जिससे यात्रा आरामदायक और सुरक्षित होगी। इस एकतरफा स्पेशल से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और सामान्य ट्रेनों में भीड़ घटेगी, साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव से जम्मू, पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू Uchit Singhal ने कहा, "कि गर्मियों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बिना परेशानी के आरक्षित सीट उपलब्ध कराना और नियमित ट्रेनों का भार कम करना है। 04648 स्पेशल से जम्मू क्षेत्र के यात्रियों को पूर्वी भारत तक सीधी सुविधा मिलेगी। हम लगातार मॉनिटर कर रहे हैं और आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले टिकट बुक कराएं और यात्रा के दौरान रेलकर्मियों का सहयोग करें।"
यात्री ट्रेन के ठहराव, आरक्षण और समय की विस्तृत जानकारी IRCTC की वेबसाइट या NTES ऐप पर प्राप्त कर सकते हैं। इस विशेष ट्रेन में यात्रियों को लिनेन की सुविधा नहीं मिलेगी।
जम्मू मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे बिना वैध आरक्षण टिकट के यात्रा न करें और रेल संपत्ति की सुरक्षा में सहयोग दें।
