जम्मू-श्रीनगर हाईवे से आई बड़ी खुशखबरी... यात्रियों के लिए खुला नया Viaduct
Friday, Jun 26, 2026-01:55 PM (IST)
जम्मू ( बिलाल बानी ) : जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर सफर अब और भी सुगम और सुरक्षित होने जा रहा है। रामबन जिले में मगरकोट से रामसू के बीच 810 मीटर लंबे अत्याधुनिक वायाडक्ट (ऊंचे पुल) को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के शुरू होने से हाईवे पर लंबे समय से लगने वाले ट्रैफिक जाम में राहत मिलेगी, यात्रा का समय घटेगा और जम्मू-श्रीनगर के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती मिलेगी।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर मगरकोट से रामसू के बीच 810 मीटर लंबे वायाडक्ट (ऊंचे पुल) से ट्रैफिक गुजरने की इजाजत दे दी गई है। इससे इस अहम रास्ते पर गाड़ियों की आवाजाही आसान हो गई है और कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इस वायाडक्ट के खुलने से ट्रैफिक जाम कम होने और यात्रियों के लिए सफर सुरक्षित होने की उम्मीद है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
