Holi पर श्री माता वैष्णो देवी से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पंजाब-हरियाणा समेत इन स्टेशनों पर ठहराव
Friday, Feb 13, 2026-09:00 PM (IST)
जम्मू (तनवीर सिंह): होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने बड़ी सौगात दी है। उत्तर रेलवे के अंतर्गत श्री माता वैष्णो देवी कटरा से नई दिल्ली और वाराणसी के लिए विशेष आरक्षित ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ को कम करना और यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।
नई दिल्ली – कटरा स्पेशल ट्रेन (04081/04082)
ट्रेन संख्या 04081 (नई दिल्ली से कटरा)
- यह ट्रेन 21 फरवरी से 8 मार्च तक कुल 16 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी।
- रास्ते में ठहराव: पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) स्टेशन।
ट्रेन संख्या 04082 (कटरा से नई दिल्ली)
- यह ट्रेन 22 फरवरी से 9 मार्च तक 16 फेरों में चलेगी। ट्रेन कटरा से रात 9:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
- रास्ते में ठहराव: शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर), जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत स्टेशन।
वाराणसी – कटरा स्पेशल ट्रेन (04603/04604)
ट्रेन संख्या 04603 (वाराणसी से कटरा)
- यह ट्रेन 24 फरवरी से 8 मार्च तक 4 फेरों में चलाई जाएगी। ट्रेन वाराणसी से सुबह 5:00 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:00 बजे कटरा पहुंचेगी।
- रास्ते में ठहराव: मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़), रायबरेली, लखनऊ, आलमनगर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और उधमपुर।
ट्रेन संख्या 04604 (कटरा से वाराणसी)
- यह ट्रेन 22 फरवरी से 6 मार्च तक 4 फेरों में चलेगी। ट्रेन कटरा से शाम 6:15 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:00 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
- रास्ते में ठहराव: उधमपुर, जम्मू, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, आलमनगर, लखनऊ, रायबरेली और मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़)।
IRCTC की टूरिस्ट ट्रेन भी रवाना
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने पश्चिम रेलवे के प्रतापनगर स्टेशन से कटरा तक टूरिस्ट ट्रेन (00913) चलाई है। यह ट्रेन 11 फरवरी को रवाना हुई और 14 फरवरी को कटरा पहुंचेगी। वापसी में 16 फरवरी को कटरा से चलकर 18 फरवरी को गुजरात के प्रतापनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन का उद्देश्य यात्रियों को एक ही यात्रा में धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन कराना है।
अधिकारियों का बयान
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि होली पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में मदद मिलेगी और सफर अधिक सुरक्षित व सुविधाजनक होगा। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों से जम्मू-कश्मीर के साथ पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
टिकट बुकिंग कैसे करें?
यात्री आधिकारिक IRCTC वेबसाइट या मोबाइल ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। ट्रेनों की समय-सारिणी और अन्य जानकारी के लिए 139 पर कॉल करें या NTES (नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम) का उपयोग करें।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
