बरसात की शुरुआत में ही कई गांवों पर मंडराया खतरा! Chenab का पानी बढ़ने से घबराए लोग

Thursday, Jul 02, 2026-03:03 PM (IST)

अखनूर ( रोहित मिश्रा )  :  बरसात की शुरुआत के साथ ही चिनाब दरिया का जलस्तर लगातार बढ़ने लगा है। इंद्री पातन गांव के पास बढ़ता पानी अब आसपास के कई गांवों के लिए चिंता का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों को आशंका है कि यदि आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा, तो चिनाब का जलस्तर और बढ़ सकता है, जिससे कई निचले इलाके बाढ़ की चपेट में आने का खतरा पैदा हो जाएगा।

बता दें कि जो बांध गांवों की सुरक्षा के लिए बनाए गए थे, अब वे छोटे पड़ते नजर आ रहे हैं। हालत यह है कि कई जगहों पर बांधों के बीच से ही पानी बहना शुरू हो चुका है, जो बांध बनाए हैं उनके पीछे मिट्टी डालना बहुत ही जरूरी है, जिससे लोगों में डर और बेचैनी का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि हर साल बरसात के दौरान यही खतरा मंडराता है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। गांव के लोगों की प्रशासन से साफ मांग है कि मौजूदा बांधों को और मजबूत किया जाए, और इनके ऊपर 3 से 4 नए सुरक्षा बांध बनाए जाएं ताकि भविष्य में किसी बड़े नुकसान से बचा जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो भारी बारिश के दौरान हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। खेत, घर, सड़कें और लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

फिलहाल प्रशासन की नजर स्थिति पर बनी हुई है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार बरसात से पहले गांव वालों की मांग पूरी होगी? क्या लोगों को सुरक्षित करने के लिए मजबूत इंतजाम किए जाएंगे? या फिर हर साल की तरह इस बार भी लोग डर के साये में जीने को मजबूर होंगे?

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News