सलाल डैम के गेट खुलेंगे, बढ़ेगा चिनाब नदी का जलस्तर, प्रशासन ने जारी किया Alert

Friday, Jul 17, 2026-12:02 PM (IST)

जम्मू(दिनेश ठाकुर): जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने जनता के लिए खास सूचना जारी की है। जारी की गई इस सूचना के अनुसार सलाल डैम के गेट खोले जा रहे हैं। इसके चलते नदियों, नालों आदि का जलस्तर बढ़ने की संभावना है। इसी के चलते प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदियों, नहरों, नालों आदि के नजदीक न जाएं और जलस्तर बढ़ने के खतरे के चलते सावधानी बरतें।

जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा जारी इस सूचना में लिखा गया है कि आज अरनास, नारलू, थनपाल, घडी, धरण और आसपास के गांवों में आम जनता को सूचित करने के लिए एक सार्वजनिक घोषणा की गई कि सलाल बांध परियोजना के सभी गेट 17 जुलाई 2026 को सुबह 9:00 बजे से 26 जुलाई 2026 तक खोले जाएंगे।

निवासियों को बताया जा रहा है कि बांध के गेट खुलने से चिनाब नदी के जल स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है। उन्हें सलाह दी गई कि वे इस अवधि के दौरान नदी में या उसके किनारों पर न जाएं और अपने मवेशियों को चराने या पानी पिलाने के लिए नदी के पास न लेकर जाएं।

जनता से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे इस सलाह का सख्ती से पालन करें और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह जानकारी अन्य निवासियों तक पहुंचाएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News