बड़ी खबर : खतरे के निशान के पार हुई Chenab River, प्रशासन ने उठाया अहम कदम

Wednesday, Jul 22, 2026-06:43 PM (IST)

परगवाल ( रोहित मिश्रा ) :   परगवाल क्षेत्र में चेनाब नदी का जलस्तर 35.8 फीट के पार पहुंचने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए राजस्व विभाग, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। इसके साथ ही स्कूल के दरवाजे खोल दिए हैं ।

PunjabKesari

प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने, नदी के करीब न जाने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं का ही पालन करने की अपील की है। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया गया है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News