भारी बारिश का कहर, बाबा शिवो गोरन दरबार का रास्ता बहा, दुकानें भी आईं चपेट में

Friday, Aug 14, 2026-11:47 AM (IST)

सांबा(अजय सिंह): जिला सांबा के प्रमुख धार्मिक एवं आस्था के केंद्र बाबा शिवो गोरन दरबार को जाने वाला रास्ता बीती रात हुई जोरदार बारिश के कारण बह गया। तेज बारिश के चलते पानी का बहाव इतना अधिक था कि रास्ते का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर बह गया। वहीं आसपास की कुछ दुकानें भी इसकी चपेट में आ गईं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों और दुकानदारों में चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण रास्ते को नुकसान पहुंचा है। इससे श्रद्धालुओं को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके का तत्काल जायजा लेकर क्षतिग्रस्त रास्ते की मरम्मत करवाई जाए और बरसाती पानी की निकासी के लिए स्थायी व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा पैदा न हो।

बाबा शिवो गोरन दरबार क्षेत्र के प्रमुख देव स्थानों में शामिल है और यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में रास्ते की जल्द मरम्मत करवाना जरूरी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

 


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News