J&K: रैली में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! बुलेट-बाइकों पर पुलिस की सख्ती, कई वाहन सीज

Friday, Sep 25, 2026-02:42 PM (IST)

जम्मू (  तनवीर ) :  जम्मू-कश्मीर में 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शहर में रैली भी निकाली गई। रैली को लेकर प्रशासन की ओर से युवा राजपूत सभा के तीनों प्रधानों को अनुमति दी गई थी। अनुमति के दौरान रैली में हुड़दंग न करने और बाइक या बुलेट के साइलेंसर से पटाखे न चलाने की शर्त रखी गई थी। इस संबंध में युवा राजपूत सभा के प्रधानों की ओर से प्रेस वार्ता कर रैली में शामिल होने वाले युवाओं से भी अपील की गई थी कि वे किसी भी तरह की हुड़दंगबाजी न करें और बाइक या बुलेट से पटाखे न चलाएं।हालांकि, रैली के दौरान कई बाइक और बुलेट सवारों द्वारा साइलेंसर से पटाखे चलाने के मामले सामने आने के बाद अब पुलिस और प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है।

इसी कड़ी में नवाबाद थाना पुलिस ने डोगरा चौक पर नाका लगाकर दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। पुलिस टीम ने मौके पर बाइक और बुलेट की जांच की और उनके दस्तावेज भी चेक किए। जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाया गया, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

पुलिस ने कुछ बाइकों को सीज भी किया, जबकि दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर कई वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, जिन वाहन चालकों के दस्तावेज पूरे पाए गए, उन्हें जांच के बाद जाने दिया गया।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य शहर में बाइक और बुलेट से पटाखे चलाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाना बताया जा रहा है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News