Samba: दुकान के पास घूम रही थीं 2 महिलाएं, लोगों को हुआ शक... Police ने हिरासत में लिया
Sunday, Sep 27, 2026-03:26 PM (IST)
सांबा (अजय): जिला सांबा के लिंक रोड बाजार में दुकान के पास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो महिलाओं को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया है। दोनों महिलाओं पर दुकान और एक महिला से पर्स चोरी का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी है, जिसके बाद Samba पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले गई।
पुलिस के अनुसार, हिरासत में ली गई महिलाओं की पहचान अनुराधा सिसोदिया (37), पत्नी प्रदीप सिसोदिया, निवासी गांव कड़िया, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश तथा रचना (39), पत्नी राजेश, निवासी गांव कड़िया, जिला राजगढ़, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं फिलहाल पुलिस थाना सांबा की हिरासत में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दोनों महिलाएं बाजार में किस उद्देश्य से घूम रही थीं और क्या चोरी की कोई वारदात या प्रयास इससे जुड़ा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
