जम्मू-कश्मीर में Mughal Road को लेकर नई Update, जानें कब खुल रहा मुख्य मार्ग...
Wednesday, Feb 18, 2026-11:34 AM (IST)
पुंछ ( धनुज ) : पुंछ एंव राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली एवं जम्मू और श्रीनगर के बीच वैकल्पिक मार्ग ऐतिहासिक मुगलरोड से पुंछ जिले की तरफ से BRO की तरफ से चलाया जाने वाला बर्फ हटाने का अभियान मंगलवार देर शाम को सम्मपन हो गया। जिसके साथ ही अगले दो दिनों में मुगलरोड को यातायात के लिए खोला दिए जाने की संभावना है।
अगर अगले दो दिनों में मुगलरोड पर यातायात बहाल कर दिया जाता है तो यह नया कीर्तिमान होगा कि पहली बार मुगलरोड को फरवरी महीने में यातायात के लिए खोला गया है। क्योंकि इससे पूर्व जब से मुगलरोड बनी है तब से बर्फबारी से बंद होने के बाद इसे मार्च के अंतिम सप्ताह अथवा अप्रैल महीने के पहले या दूसरे हफते यातायात के लिए खोला जाता रहा है। गोरतलब है कि इस बार बर्फबारी के चलते मुगलरोड को जनवरी के पहले हफ्ते में यातायात के लिए बंद किया गया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
