Landslide के चलते Mughal Road बंद, यात्रियों के लिए जारी हुई Advisory
Monday, Aug 03, 2026-11:07 AM (IST)
जम्मू डेस्क (मुकेश): जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक मुगल रोड के एक बार फिर बंद हो जाने की सूचना मिली है। पंजाब केसरी को मिली ताजा जानकारी के अनुसार भूस्खलन के चलते मुगल रोड पर यातायात बंद हो गया है। प्रशासन मौके पर पहुंच यातायात खुलवाने को कोशिशों में जुटा है।
जानकारी के अनुसार शोपियां की ओर सुख सराय में लैंडस्लाइड की वजह से मुगल रोड कुछ समय के लिए ट्रैफिक के लिए बंद हो गया है। इसके चलते ट्रैफिक विभाग और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खोलने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। वहीं मुगल रोड से आने-जाने वाले यात्रियों को अगली सूचना तक उक्त रास्ते से यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। साथ ही किसी भी अपडेट के लिए ट्रैफिक विभाग की आधिकारिक वैबसाइट से अपडेट लेने की अपील की जाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
