NH 44 पर शुरू हुआ Traffic! विभाग ने जारी किया ताजा Traffic Update
Saturday, Aug 01, 2026-12:29 PM (IST)
उधमपुर(मुकेश): उधमपुर के निकट समरोली क्षेत्र में हुए भारी भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए पूरी तरह बहाल नहीं हो सका। सड़क पर मलबा और बड़े पत्थर आने से हाईवे बंद हो गया था, जिसके चलते दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए।
शनिवार को प्रशासन ने स्थिति में आंशिक सुधार होने के बाद उधमपुर की ओर कल से फंसे वाहनों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की अनुमति दी। हालांकि, वाहनों की लंबी कतारें लगने से कई स्थानों पर भारी जाम की स्थिति बनी रही और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
मौके पर ट्रैफिक पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एन.एच.ए.आई.) तथा सीमा सड़क संगठन (बी.आर.ओ.) की टीमें राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं। जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद से लगातार मलबा हटाया जा रहा है ताकि सड़क को जल्द पूरी तरह सुरक्षित और यातायात के लिए बहाल किया जा सके।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले राष्ट्रीय राजमार्ग की ताजा यातायात स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकारियों के अनुसार सड़क को स्थायी रूप से सुरक्षित बनाने के लिए भी आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
