आर.एस.पुरा के SDH अस्पताल में भीषण आग की घटना, धू-धूकर जलीं एम्बुलेंस

Saturday, May 02, 2026-01:25 PM (IST)

आर.एस. पुरा ( मुकेश ) :  सरकारी SDH अस्पताल परिसर में शनिवार सुबह आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें 2 एम्बुलेंस जलकर राख हो गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, ये एम्बुलेंस काफी पुरानी थीं और लंबे समय से उपयोग में नहीं थीं तथा कबाड़ के रूप में खड़ी की गई थीं। जानकारी के मुताबिक, अस्पताल के साइड वाले हिस्से में बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण केबल तारों में आग लग गई। जलते हुए तार नीचे खड़ी एम्बुलेंस पर गिर पड़े, जिससे आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी दूसरी एम्बुलेंस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें उठती देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के दुकानदारों और अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ. बलबिंदर सिंह ने बताया कि जली हुई एम्बुलेंस कबाड़ के रूप में रखी गई थीं और इन्हें जल्द ही जम्मू भेजा जाना था। उन्होंने कहा कि फायर सर्विस और अस्पताल स्टाफ के सहयोग से समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News