Shopian के मदरसे में भीषण आग, इमारत को भारी नुकसान
Saturday, Jul 18, 2026-08:02 PM (IST)
शोपियां ( मीर आफताब ) : शोपियां के केलर इलाके के नसरपोरा स्थित मदरसा इस्लामिया मोहम्मदिया में शनिवार को भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग लगने से मदरसे की इमारत को काफी नुकसान पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की चपेट में आने से मदरसे में रखी पवित्र कुरान की कुछ प्रतियां भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संबंधित विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
