Amarnath Yatra 2026: बेस कैंप में हादसे से हड़कंप, दर्दनाक घटना से अमरनाथ यात्री की मौ*त
Monday, Jul 06, 2026-03:32 PM (IST)
जम्मू ( मीर आफताब ) : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा चल रही है जिसमें श्रद्धालु उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इसके बीच एक दुखद खबर भी सामने आई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जम्मू में 42 साल के एक अमरनाथ यात्री की सांप के काटने से मौत हो गई है। अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अमित कुमार को भगवती नगर बेस कैंप में सांप ने काट लिया था। उन्हें तुरंत इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कैंप में सुरक्षा के ज़रूरी कदम उठा रहे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
