भीषण गर्मी और मानसून को लेकर सावधान, डॉक्टरों ने जारी की चेतावनी

Tuesday, Jul 07, 2026-04:32 PM (IST)

राजौरी(शिवम बक्शी): जी.एम.सी. राजौरी के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. जावेद इक़बाल चौधरी ने भीषण गर्मी और मानसून के मद्देनज़र लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें। मानसून शुरू होने के साथ ही अभिभावक अपने बच्चों को नदियों, नालों और बरसाती धाराओं के पास जाने से रोकें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है।

डॉ. चौधरी ने यह भी बताया कि इन दिनों सर्पदंश (सांप के काटने) के मामले भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या पारंपरिक उपचार के बजाय तुरंत नज़दीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर से इलाज कराएं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News