CRPF के ASI की Cardiac Arrest से मौत, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
Wednesday, Jul 15, 2026-11:33 AM (IST)
जम्मू डेस्क(दिनेश ठाकुर): CRPF के एक ए.एस.आई. का बुधवार सुबह निधन हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 5:30 बजे, 18वीं बटालियन CRPF के ASI/GD जय प्रकाश (नंबर 980760012) का GMC अनंतनाग में कार्डियक अरेस्ट (दिल का दौरा पड़ने) के कारण निधन हो गया।
जानकारी के अनुसार जय प्रकाश 51 वर्ष के थे और हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले थे। वर्तमान में वह 18वीं बटालियन CRPF मुख्यालय, लारू (Kgm) में तैनात थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
