श्रीनगर के लाल बाज़ार में आग का तांडव, चपेट में आए रिहायशी मकान
Sunday, Jul 05, 2026-08:32 PM (IST)
श्रीनगर ( मीर आफताब ) : रविवार को श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में आग लगने की खबर सामने आई है जिसमें दो-तीन रिहायशी मकान चपेट में आ गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि लाल बाज़ार इलाके में आग लगी, जिससे दो-तीन रिहायशी मकान प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस (F&ES) और संबंधित पुलिस स्टेशन के कर्मचारी आग बुझाने और बचाव कार्य के लिए तुरंत मौके पर पहुँचे।
आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। किसी के हताहत होने की तत्काल कोई खबर नहीं है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
