NH-44 बंद के बीच रेलवे की राहत, श्रीनगर से कटड़ा पहुंची स्पेशल ट्रेन
Saturday, Aug 01, 2026-05:27 PM (IST)
कटड़ा ( अमित शर्मा ) : पिछले दो दिनों से मुरम्मत कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग बंद है ऐसे में बहुत से पर्यटक और बाबा अमरनाथ के यात्री कश्मीर में फंसे हुए थे। इन यात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रेलवे द्वारा स्पेशल ट्रेन श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी के बीच चलाई गई। आठ डिब्बों की यात्रियों से खचाखच भरी ट्रेन शाम 4.20 पर कटड़ा पहुंची, जबकि शाम 5.05 मिनट पर यात्रियों को लेकर यह ट्रेन वापिस कश्मीर की और रवाना हुई।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
