रिहायशी इलाके में खूंखार तेंदुओं के Attack से हड़कंप, लोगों में बनी दहशत

Wednesday, Aug 05, 2026-05:36 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान ) :  बारामूला के माइक्रोवेव कनली बाग, फ्रेंड कॉलोनी इलाके में तेंदुए के लगातार बढ़ते आतंक से स्थानीय लोगों में भारी दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बुधवार को तेंदुए ने हमला कर दो भेड़ों को मार डाला, जिससे इलाके के निवासियों की चिंता और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने बताकि पिछले लगभग एक महीने से दो तेंदुए इस क्षेत्र में घूमते देखे जा रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पहले भी तेंदुओं ने कई आवारा कुत्तों को अपना शिकार बनाया था और अब पालतू भेड़ों पर भी हमला करना शुरू कर दिया है।

सूचना मिलने के बाद वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुओं का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। विभाग द्वारा तेंदुओं को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं साथ लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल बन गया है, तेंदुओं की लगातार मौजूदगी के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए आसपास के कुछ स्कूलों में गुरुवार से छुट्टी कर दी गई है। अभिभावकों और स्थानीय निवासियों में भय का माहौल बना हुआ है तथा लोग शाम ढलते ही घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और वन्यजीव विभाग से जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है कि तेंदुओं को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए ताकि इलाके में लोगों और उनके मवेशियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने भय जताया कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News