Baramulla: भारी बारिश के बीच रिहायशी मकान ढहा, 12 सदस्यीय परिवार का किया गया रेस्क्यू
Sunday, Jul 26, 2026-05:27 PM (IST)
बारामूला ( रेजवान मीर ) : लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बारामूला जिले के बोनियार क्षेत्र में शनिवार को एक रिहायशी मकान अचानक ढह गया। राहत की बात यह रही कि मकान में रहने वाले 12 सदस्यीय परिवार को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण मकान की नींव कमजोर हो गई थी और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई थीं। स्थिति गंभीर होते देख स्थानीय लोगों और संबंधित अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके कुछ ही समय बाद मकान पूरी तरह ढह गया।
घटना के बाद प्रभावित परिवार को सुरक्षित स्थान पर ठहराया गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
लगातार हो रही बारिश के मद्देनजर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे भूस्खलन एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की दरार या खतरे के संकेत दिखाई देने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
