Black Cobra के घर में घुसने से हड़कंप, रेस्क्यू टीम ने सम्भाला मोर्चा.... लोगों से की अपील
Sunday, Sep 20, 2026-02:12 PM (IST)
आर.एस. पुरा (मुकेश) : आर.एस. पुरा के गांव गेगे में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में अचानक सांप घुस गया। सांप को ब्लैक कोबरा प्रजाति का बताया गया है। परिवार के सदस्यों ने इसकी सूचना रेस्क्यू टीम को दी। सूचना मिलने के बाद अरनिया से रेस्क्यू टीम के सदस्य विक्रमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। सांप के पकड़े जाने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।
इस मौके पर विक्रमजीत सिंह ने कहा कि आमतौर पर लोग सांप को देखते ही बिना वजह उसे मार देते हैं, जिसके कारण सांपों की कई प्रजातियों के अस्तित्व पर खतरा बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे मारने के बजाय तुरंत रेस्क्यू टीम या संबंधित विभाग को सूचित करें।
उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में उनकी अहम भूमिका है। लोगों को जागरूक होकर सांपों को सुरक्षित रेस्क्यू करवाने में सहयोग करना चाहिए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
