Baramulla के इस इलाके में तेंदुए की दहशत, वन्यजीव विभाग ने लगाए 4–5 पिंजरे

Wednesday, Aug 12, 2026-04:24 PM (IST)

बारामूला ( रेजवान मीर ) :  बारामूला के कनली बाग, पीडीडी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के चलते लोगों में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग तेंदुए की लगातार आवाजाही से काफी परेशान हैं और प्रशासन से उसे जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

तेंदुए को पकड़ने के लिए वन्यजीव विभाग की ओर से इलाके में करीब 4 से 5 पिंजरे लगाए गए हैं। विभाग की टीमें तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

इसी सिलसिले में वन्यजीव वार्डन नॉर्थ कश्मीर इंतिसार सुहैल ने आज कनली बाग इलाके का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें आश्वासन दिया कि विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है और उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में तेंदुए को पकड़ लिया जाएगा।

वार्डन ने लोगों से सतर्क रहने और तेंदुए की मौजूदगी की सूचना तुरंत संबंधित विभाग को देने की अपील की है।

PunjabKesari

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

जम्मू-कश्मीर की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here


Content Editor

Neetu Bala

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News