Jammu Breaking : इस जिले में तेंदुए का Attack, लोगों में दहशत का माहौल

Tuesday, Aug 13, 2024-12:41 PM (IST)

कठुआ(वरुण): कठुआ के पहाड़ी क्षेत्र बनी में तेंदुए के हमला करने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस दौरान तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया जबकि मौके पर इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :  Kokernag Encounter : आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबल चला रहे सर्च ऑपरेशन

जानकारी के अनुसार बनी क्षेत्र के बरमोता गांव में गत रात तेंदुआ स्थानीय निवासी सूर्यप्रकाश के घर में घुस गया। इस दौरान तेंदुआ घर में बने बकरियां रखने वाले कमरे में घुस गया और बकरियों पर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया। जब मौके पर सूर्यप्रकाश ने कमरा खोला तो एक बकरी को तेंदुए ने अपने मुंह में डाला हुआ था जबकि बाकी बकरियां भाग कर बाहर आ गईं। हिम्मत दिखाते हुए सूर्यप्रकाश ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। तेंदुए के हमले की सूचना जैसे ही मोहल्ला निवासियों को लगी तो सभी इकट्ठा हो गए। सभी निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों को डर सता रहा है कि किसी भी समय उक्त तेंदुआ उन पर हमला कर सकता है।

यह भी पढ़ें :  अवैध माइनिंग पर पुलिस का चला डंडा, कई जगहों पर रेड कर लिया यह Action

वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एस.एच.ओ. बनी सुनील कलसी पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और वन विभाग को सूचना दी। फिलहाल सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी गांव के लिए निकल चुके हैं। इस दौरान निवासियों ने बताया कि उनका गांव कठुआ से 250 किमी दूर है। पहाड़ी इलाका होने के चलते यहां अकसर तेंदुए हमला कर देते हैं। गत दिनों भी नजदीकी लवांग गांव में तेंदुए ने हमले कर एक गाय को अपना शिकार बनाया था। लोगों की मांग है कि वन विभाग की एक पोस्ट उनके इलाके में भी तैनात की जानी चाहिए ताकि किसी भी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान न हो।


Content Writer

Sunita sarangal

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News